पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर और फूलची का दौरा करने के क्रम में ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।इस दौरान सुरेश साव ने पाया कि इस क्षेत्र में जो उद्योग ( फैक्ट्री) लगे हैं उससे निकलने वाली जहरीली प्रदूषण से ग्रामीणों का हाल बेहाल हो गया है,लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं,इस क्षेत्र के किसानों की खेती पर असर पड़ रहा है,पेड़ पौधे नष्ट हो रहे हैं। इस इलाके के बड़े-बड़े प्लांटों की चिमनियां दिन भर काला जहरीला धुंआ छोड़ती है।इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। काला धुआं लोगों की छतों पर काली परत के रूप में जमा रहता है। इन कारखानों में प्लास्टिक और टायर जलने से जो दुर्गंध उठती है उससे सांस लेने में दिक्कत होती है। इस क्षेत्र में बहुत ही भयावह स्थिति उत्पन्न हुई है।





सुरेश साव ने कहा कि यहां के राइस मिल का गंदे पानी के रिसाव से खेती बंजर हो रही है,फैक्ट्री से काले धुएं निकल रहे हैं,प्रदूषण नियंत्रण का मानक का उपयोग भी नहीं कर रहे हैं, उसमें जो इएसपी मशीन नहीं लगाया जा रहा है,जिसके कारण पूरे क्षेत्र के लोगों का आम जीवन त्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यहां के जो जनप्रतिनिधि है,स्थानीय विधायक हैं उनका भी इसी क्षेत्र में घर है खुद अपने निवास रहने के बावजूद और झारखंड में उनकी अपनी सरकार रहने के बावजूद भी कोई ठोस प्रयास इन्होंने नहीं किया है। सुरेश साव ने आरोप लगाया कि सभी फैक्ट्री के मालिको से इनकी मिली भगत है और सभी से मोटी कमाई यहां के स्थानीय जन प्रतिनिधि करते हैं।





सुरेश साव ने कहा कि वे उद्योग लगाने के कोई विरोधी नहीं हैं, बस चाहते हैं कि इस क्षेत्र में उद्योग धंधे लगे लोगों के रोजगार मिले,लेकिन जो मानक है,जो प्रदूषण का नियम है उसका लोग पालन करे,इएसपी मशीन लगाए।इन लोगों के थोड़ा सा बचत के चक्कर में आम लोगों को काफी नुकसान पहुंचाना पड़ रहा है।





इस दौरान पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महामंत्री प्रदीप राय, मनीलाल साव,रामेश्वर यादव, श्यामल घोष,अनिल राय, ब्रह्मदेव राय,वासुदेव राय,दिगम्बर राय,मूरारी राय,बसंत राय, नरेश राय,गोवर्धन राय मौजूद रहे।