विशेष संवाददाता,रांची। भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में कार्ल मार्क्स की 205वीं जयंती पर याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्लमार्क्स के दर्शन एवं वर्तमान दौर की राजनीति के विषय पर बोलते हुए भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखजिंदर महेश्वरी ने कहा कि कार्लमार्क्स के दर्शन हमें शोषित वंचित समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रेरित करता है। कार्ल मार्क्स ने विश्व को एक नई सोच दी।
कार्यालय सचिव सह जिला मंत्री अजय सिंह ने कहा कि कार्लमार्क्स ने दुनिया को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। दुनिया के मजदूरों एक हो उनका जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ था,लेकिन उनके दर्शन और विचार ने दुनिया में नई क्रांति लाई ।उनकी लिखी किताब दास कैपिटल आज भी सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों में शुमार है।कार्ल मार्क्स के विचार दुनिया में आज भी प्रासंगिक है।
इस अवसर पर इशाक अंसारी,धर्मवीर सिंह श्याम चक्रवर्ती, मनोज ठाकुर, राजेश राय, इम्तियाज अहमद खान जयंत पांडे उपस्थित थे।





