पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।देवघर बाबाधाम से जलाभिषेक कर बुधवार की अहले सुबह रांची लौट रहे शिवभक्तों से भरी बस अनियंत्रित होकर गिरिडीह जिले में सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमाटांड़ के पास पलट गई।घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।





बताया जाता है कि चालक को नींद आ जाने के कारण बस से वह नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया।घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।





दुर्घटनाग्रस्त बस को भी क्रेन की मदद से उठा लिया गया।जबकि घटना में हल्की फुल्की चोट के अलावा सभी कांवड़िए सुरक्षित बताए जाते हैं।