काशी विश्वनाथ काॅरिडोर की ऐसी रहेगी सुरक्षा,रेड जोन में CRPF,123प्वाइंट पर 1000 सिपाही
काशी विश्वनाथ काॅरिडोर की ऐसी रहेगी सुरक्षा, <Br/>रेड जोन में CRPF, 123 प्वाइंट पर 1000 सिपाही <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी।काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा का नया खाका तैयार हो रहा हैं। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई वीवीआईपी के आने से पहले काशी विश्वनाथ धाम की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को तैयार करने के लिए पुलिस के आलाधिकारी जुटे हुए है।काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा का मुआयना करने के लिए दिसंबर को शासन स्तर से गठित स्थायी सुरक्षा समिति बनारस आएगी और काशी विश्वनाथ धाम और ज्ञानवापी के सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जायजा लेगी।
बताया जा रहा है कि समिति की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर उनके द्वारा जो सुझाव दिया जाएगा।उन्हें नई सुरक्षा नीति में शामिल कर प्रस्ताव प्रदेश सरकार के गृह विभाग को भेजा जाएगा।गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद काशी विश्वनाथ धाम की नई सुरक्षा नीति लागू की जाएगी।प्रदेश सरकार की स्थायी सुरक्षा समिति के काशी आने से पहले आज कमिश्नर ए सतीश गणेश के अध्यक्षता में काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।
कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि काशी विश्वनाथ सुरक्षा के लिए करीब 1000 हजार जवान तैनात रहेंगे। 123 खास जगहों को उनके द्वारा चिन्हित किया है। 21 जगहों पर पीएसी की एक सेक्शन हथियार बंद टुकड़ी की तैनाती रहेगी। काशी विश्वनाथ धाम की अंदर और बाहर पीएसी के कंपनी कमांडर मौजूद रहेंगे। काशी विश्वनाथ धाम के रेड जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले की तरह ही सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के 100 जवानों के जिम्मे रहेगी और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी तैनात रहेगी।
सीपी ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से पुलिस का व्यवहार अच्छा हो, किसी भी श्रद्धालु के साथ चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार न हो, इसके लिए पुलिस के जवानों को शार्ट टर्म का परीक्षण दिलाया जा रहा है, ताकि विश्वनाथ धाम में आने वाले भक्तों के साथ कैसे व्यवहार करना है।
सीपी ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम में तैनात होने वाले पुलिस के जवानों के लिए काउंसलिंग के लिए मनोवैज्ञानिक, समाजशास्त्री और गैर सरकारी संगठनो और पुलिस अफसरों का एक पैनल बनाया गया है।पैनल के लोग पुलिस के जवानों से समय समय पर संवाद करेगे और जवानों को सकारात्मक तरीके से अच्छे व्यवहार के लिए प्रेरित करेंगे।
आपको बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का महाजाल बिछाया जा रहा है।सुरक्षा के लिए गंगा घाट से पूरे काशी विश्वनाथ धाम परिसर और आस पास की निगरानी की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

