प्रतिनिधि,बरकट्ठा। प्रखंड के कपका पंचायत अंतर्गत मसीपीढी गांव का मुख्य मार्ग बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गया, जिससे राहगीरों की स्थिति नरकीय स्थिति से भी बद्तर स्थिति हो गई है।राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मार्ग में जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे में जल जमाव होने से पूरा सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे इस दलदल कीचड़ नुमा सड़क में लोगों को पैदल चलना भी दुर्लभ हो गई है।





सड़क की बदहाली स्थिति को देखते हुए पूछताछ में स्थानीय ग्रामीण सुजल कुमार राम, प्रवीण मंडल व संजय प्रसाद ने बताया कि मासीपीढ़ी का यह मुख्य मार्ग बरकट्ठा ,बरवां से होते हुए तुइयो , बेडोकला केंदुआ, तुर्कबाद लोकिया ,जैसे दर्जनों गांवों को जोड़ती है और यह सड़क इतनी जर्जर और कीचड़ में तब्दील हो गया है कि लोगों को पैदल चलने में भी काफी मशक्कत झेलनी पड़ती है।आगे उन्होंने बताया कि अधिकारी ,पदाधिकारी भी बड़े-बड़े गाड़ियों से इसी मार्ग से आवागमन करते हैं।बावजूद किन्ही अधिकारी पदाधिकारी का नजर इस जर्जर और कीचड़ में तब्दील सड़क पर नहीं पड़ती है। उन्होंने बताया कि सामने सरकारी विद्यालय है,जिससे कीचड़ में पनप रहे मच्छर व दुर्गंध से राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।