प्रतिनिधि, बड़कागांव। बड़कागांव लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कुंज बिहारी साहू को प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी तथा रामविलास साहू को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी मनोनीत किया है ।
मौके पर कुंज बिहारी साहू ने कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ा दायित्व दिया है।इसे पूरी इमानदारी और निष्ठा से निर्वहण करने का सार्थक प्रयास करूंगा।
रामविलास साहू ने कहा कि मैं जिला प्रभारी होने के नाते जल्द ही संगठन विस्तार कार्य प्रारम्भ करके पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।
दोनों मनोनीत पदाधिकारियों को हजारीबाग जिला के दर्जनों सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।बधाई देने वालों में मुख्य रूप से उमेश साहू ,अर्जुन साहू, रामकुमार राणा ,कविता देवी, ममता देवी,गणेश प्रसाद गुप्ता,संतोष विश्वकर्मा ,मीनू साहू ,दिनेश कुमार साव आदि शामिल रहे।





