प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। थाना क्षेत्र के मिश्रौल गांव में स्थित पुराना कुएं से सोमवार को संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ का शव तैरता हुआ मिला,जिससे इलाके में सनसनी मच गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मिश्रौल गांव निवासी ज्ञानी ठाकुर के रूप में की गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि उक्त व्यक्ति गांव में हीं नाई का काम करता था जो रविवार देर रात गांव में हीं शादी समारोह में भाग लेने के लिए जाने के बाद से वह लापता था।वहीं सोमवार को सुबह कुछ लोगों द्वारा कुएं में शव को तैरते हुए देखे जाने के बाद इसकी सूचना ग्रामीण व स्थानीय पुलिस को दी गई।जिसपर इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने शव को कुऐं से निकलवाकर अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान रखते हुए मामले का अनुसंधान कर रही है।