प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। वनपाल रूपलाल यादव ने वन विभाग की टीम के साथ गुरुवार को रेस्क्यू कर बरटा गांव के एक कुएं में फंसे दो जंगली जानवरों को निकालकर सुरक्षित छोड़ दिया। जंगली जानवर सियार/लोमड़ी बरटा गांव के एक कुएं में पांच दिनों से फंसे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी।सूचना के आलोक में वन विभाग की टीम ने वनपाल रूपलाल कुमार यादव के नेतृत्व में उक्त स्थल पर पहुंच रेस्क्यू कर कुएं में फंसे दोनों जंगली जानवरों को कड़ी मशकत के बाद सुरक्षित निकालकर छोड़ दिया।मौके पर वन विभाग के कई कर्मी के साथ-साथ कई ग्रामीण उपस्थित थे।