प्रतिनिधि,बगोदर। शनिवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक 6-7 मई 2023 बगोदर में शुरू हुई।बैठक की शुरुआत में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में और भाजपाई सांसद तथा कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग और प्रधानमंत्री की चुप्पी के खिलाफ प्रतिरोध मार्च के द्वारा शुरू किया गया ।राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देशभर से महिला नेत्रियों का आगमन हुआ।
प्रतिवाद मार्च को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद अखिल भारतीय एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष रति राव ने कहा कि देश में बढ़ते फासीवाद और महिलाओं के अधिकारों पर हो रहे हमलें का एक उदाहरण आज हमें दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठी महिला कुश्ती खिलाड़ियों और सरकार की मणिपुर सहित सभी मामले पर चुप्पी से पता चल रहा है। कार्यक्रम को यूपी की नेत्री कृष्णा अधिकारी, बंगाल की इंद्राणी दत्ता,राजस्थान की सुधा चौधरी,बिहार की शशि यादव, झारखंड की गीता मंडल सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्या पूनम महतो,सरिता महतो,मुखिया सरिता साव,सबिता सिंह,जयंती चौधरी,कौशल्या दास, प्रीति भास्कर, रेणु रवानी,रूबी कुमारी,पिंकी भारती पंस भारती कुमारी ,लीलावती देवी, तुलिया देवी समेत सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।





