केंद्र संचालित योजनाओं को राज्य के अंतिम पायदान तक पहुंचाना लक्ष्य:राव साहब
विकसित भारत संकल्प यात्रा का यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में पहुंचकर आमजनों को केंद्र की योजनाओं की देगी जानकारी
प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज रेल सह कोयला एवं खनन राज्य मंत्री भारत सरकार राव साहब पाटील दानवे ने आज 30 नवंबर को हजारीबाग के झील परिसर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह वाहन जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी,जिससे उन योजनाओं के लाभ लेने के अवसर को आयाम मिलेगा। उक्त बातें मंत्री ने कही। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार अनेकों जनोंपयोगी योजनाएं चला रही है जिनकी जानकारी हर भारतवासी को होनी चाहिए। इन्हीं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की कल्पना की गई है।
इस कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित भी मौजूद रहीं।





