प्रतिनिधि,चौपारण। चौपारण(हजारीबाग) प्रखंड मुख्यालय अवस्थित केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसएफ के कमांडेंट संतोष कुमार मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख पूर्णिमा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा,सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी एवं विभिन्न पंचायतों के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।मौके पर मौजूद अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेम जगाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम चला रहे हैं,जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से दो लाख स्थानों की मिट्टी दिल्ली जाएगा।जहां कर्तव्य पथ के पास अमृत वाटिका बनाया जाएगा,जिससे शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मौके पर मौजूद चौपारण सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि देश की आजादी में कई लोगों ने कुर्बानियां दी सभी को श्रद्धांजलि देने के लिए अमृत वाटिका का निर्माण कराया जा रहा है।कहा यह माननीय प्रधानमंत्री का बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।मौके पर प्रधान शिक्षक उत्तम कुमार, संजय चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।





