प्रतिनिधि,दुमका। श्रावणी मेले को लेकर इन दिनों देवघर- बासुकिनाथ मुख्य मार्ग केसरिया रंग में रंगा है। चारों और बोल बम के नारों से शिव नगरी गुंजायमान है। विश्व प्रसिद्ध नागेश ज्योतिर्लिंग फौजदारी बाबा बासुकिनाथ धाम में लगी राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2023 के चौथे दिन शुक्रवार को 31073 श्रद्धालुओं ने बाबा फौजदारी नाथ पर जलार्पण किया। साथ ही शीघ्र दर्शनम कूपन से 898 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया है। इसके अतिरिक्त शीघ्र दर्शनम से 2,69,400 रुपये,दान पेटी से से 4,46,260,अन्य स्रोत से 6412 रुपये प्राप्त हुए हैं।चांदी का सिक्का 10 ग्राम 1 पीस तथा 5 ग्राम का 15 पीस बिक्री हुआ है।