पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चलाये जा रहे कॉफी एैट चैंबर पहल के दूसरे चरण का आयोजन बुधवार को चैंबर भवन में शाम 5 बजे से होगा।कार्यक्रम में पर्यटन निदेशक अंजली यादव मुख्य रूप से शामिल होंगी।कार्यक्रम की सफलता के लिए मंगलवार को चैंबर भवन में पदाधिकारियों और कार्यसमिति के सदस्यों की एक समीक्षात्मक बैठक हुई।
कॉफी एैट चैंबर के कार्यक्रम में व्यापारियों और उद्यमियों को शामिल होने की अपील करते हुए चैंबर के उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संचालक राहुल साबू और ज्योति कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन महत्वपूर्ण है। झारखण्ड में पर्यटन के विकास से व्यापार,उद्योग और स्थानीय अर्थव्यवस्था को कैसे प्रोत्साहन मिले इस दिशा में फेडरेशन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
बैठक में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी,उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी,कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल,कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा,साहित्य पवन,शैलेष अग्रवाल,संजय अखौरी, सदस्य जितेंद्र कुमार भगत,श्रवण राजगढिया और राजीव सहाय उपस्थित थे।





