झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर खूफिया सूचना मिलने के बाद बंगाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।कोलकाता से बिहार के गया जा रही बस से पुलिस ने 30 देशी बम बरामद किए है।महारानी एक्सप्रेस नाम से एक बस (BR 2H5211) को पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर डिबुडीह चेक पोस्ट पर रोक जांच पड़ताल की गयी थी।
बस कोलकाता के बाबू घाट से बिहार के गया जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि बस में कच्चे बमों के दो काले बैग मिले थे और दोनों बैग पर रिसीव करने वाले के नाम लिखा हुआ था और
और एक पर्ची पर 5 हजार रुपये एडवांस का भी जिक्र किया गया है।
बंगाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस ने बताया कि बस में 18 लोग यात्रा कर रहे थे।आरोपी ने जानबूझकर बस में ज्यादा यात्रियों को नहीं बैठाया।इससे साफ पता चलता है कि बमों की तस्करी का प्लान पहले से बना था।





