विशेष संवाददाता,रांची। कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने सीएमपीडीआई का दौरा किया और सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के अग्रदूत के रूप में तीन महीने लंबे सतर्कता जागरूकता अभियान (16 अगस्त, 2023 से 15 नवम्बर, 2023 तक) के हिस्से के रूप में सीएमपीडीआई द्वारा की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार,निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी,निदेशक (तकनीकी/ईएस)सतीश झा,निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) अच्युत घटक,मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमित कुमार सिन्हा,कोल इंडिया के महाप्रबंधक (सतर्कता) पी मधुसूदन राव,क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रवर्ती,संस्थान के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण समेत सतर्कता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मौके पर सीएमपीडीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमित कुमार सिन्हा ने एक प्रस्तुति के माध्यम से सीएमपीडीआई द्वारा की जा रही विभिन्न सतर्कता जागरूकता गतिविधियों के बारे में संक्षेप में बताया।
श्री त्रिपाठी ने सतर्कता जागरूकता फैलाने में सीएमपीडीआई के प्रयासों की सराहना की और अपने सम्बोधन में पीआईडीपीआई संकल्प, काम में ईमानदारी और भ्रष्टाचार को रोकने में आईटी बुनियादी ढांचे के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का भी समाधान किया। तत्पश्चात मनोज कुमार ने प्रतिभागियों को अखंडता शपथ दिलाई। उक्त जानकारी संजय कुमार दुबे महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) ने दी।





