प्रतिनिधि,जमशेदपुर। 2012 बैच के आईपीएस कौशल किशोर को जमशेदपुर के नए एसएसपी का प्रभार दिया गया है। साथ ही राज्य में 18 आईपीएस का तबादला भी किया गया है।जिसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी प्रभात कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। मगर उनकी पोस्टिंग फिलहाल कहीं नहीं की गई है। प्रभात कुमार जिले में एसएसपी के तौर पर काफी कम समय तक रहे। उनके तबादले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही पलामू मेदिनी नगर के एसडीपीओ ऋषभ गर्ग का जमशेदपुर ग्रामीण एसपी के पद पर कर दिया गया है। इससे पहले इस पद पर मुकेश कुमार लुनायत काबिज थे।
इसी तरह झारखंड सरकार गृह विभाग ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसके तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष शाखा के तौर पर माइकल राज एस, चंदन कुमार सिन्हा को रांची एसएसपी और हरीश बिन जमा को लोहरदगा का नया एसपी बनाया गया है। चक्रधरपुर के सीडीपीओ कपिल चौधरी को पदोन्नति देते हुए धनबाद का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया है।
आईपीएस रैंक में पदोन्नति कर दीपक कुमार पांडे को लोहरदगा के डीएसपी अभियान से हटाकर गढ़वा जिले का एसपी बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस के पद पर पदोन्नति कर अनुदीप सिंह को कोडरमा का नया एसपी बनाया गया है। साथ ही अनिमेष कुमार नैथानी को प्रमोशन देकर जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। राजकुमार मेहता को भी रांची का सिटी एसपी बनाया गया है। मनीष टोप्पो को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। आरिफ इकराम को हजारीबाग डीएसपी के पद से हटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है।
पूज्य प्रकाश को बुंडू के डीएसपी पद से हटाकर विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। अजय कुमार को भी विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। चतरा में डीएसपी के पद पर रहे शंभू कुमार सिंह को झारखंड के विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। अजीत कुमार को धनबाद का नया सिटी एसपी बनाया गया है। सारे पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।





