प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय परिसर में जेएसपीएल के द्वारा एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय यूथ मोनलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अथिति जिला परिषद सदस्या प्रियंका कुमारी विशिष्ट अतिथि में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उराव, प्रखंड अंचल अधिकारी तृप्ति विजिया कुजूर,भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा,भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्या प्रियंका कुमारी ने कहा कि 18 से 35 वर्ष के युवक एवं युवती संस्थान के माध्यम से ट्रेनिंग प्राप्त कर नौकरी कर सकते है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जो भी बेरोजगार युवक युवती है अपना नामांकन कर ट्रेनिंग ले कर अपना भविष्य को उज्जवल बनाए। भाजपा मंडल महामंत्री विजय यादव ने कहा कि जिन भी जरूरत मंद लोगों को रोजगार की जरूरत है वे इस तरह के माध्यम से अपना रोजगार प्रकार परिवार का और अपना भरण पोषण कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन राजन यादव के द्वारा किया गया। इस मौके पर महिला समूह के महिलाएं एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।





