विशेष संवाददाता,रांची। क्योंकि तुम ही हो शो की कहानी और कलाकारों के प्रदर्शन को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। ऐसे में शो के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है जो काव्या को उनकी परिवार की सच्चाई से रूबरू कराएगा।जहां काव्या परिवार के प्रत्येक सदस्य के चेहरे से एक मुखौटा हटाती हुई नज़र आएंगी जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से जोड़े रखेगा। इन सभी के बीच कुनाल ने काव्या से अबतक एक पहचान छिपा रखी है। इसलिए यह पता लगाना दिलचस्प होगा कि करण किसकी रक्षा कर रहा है।
शो के करेंट ट्रैक में काव्या को इस परिवार में पहले से कहीं अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है,क्योंकि वह अपने ही परिवार के सदस्यों की मुस्कान के पीछे छिपे रहस्यों की परतें खोलती हुई नज़र आ रही है। इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि इस शो में एक नए किरदार की एंट्री हो रही है। इसका नाम है गायत्री प्रताप सिंह जो इस कहानी में और कई स्तर जोड़ेंगी। शो की आगे की कहानी में दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं जो इस कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाएगी।पूनम जांगड़ा जो अपने बहुमुखी अभिनय कौशल और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं।उन्होंने शूटिंग के दौरान ही अपने क्रू और प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। अपना उत्साह व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मैं क्योंकि तुम ही हो शो के कलाकारों का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं। मेरे लिए इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना और इस मनोरंजक पारिवारिक ड्रामा का हिस्सा बनना किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।
सेट पर सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स ने मेरा बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे मुझे यहां घर जैसा महसूस होता है। मेरे लिए गायत्री की भूमिका निभाना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन मुझे उससे प्रेरणा लेने और उसके किरदार की गहराइयों में उतरने पर बहुत मजा भी आ रहा है। बेशक मैं आने वाले सस्पेंस का खुलासा नहीं कर सकती, लेकिन मैं यह कह सकती हूं कि शो के प्रशंसक और मेरे फैन्स मुझसे निराश नहीं होंगे,क्योंकि तुम ही हो के प्रशंसकों के लिए यह अपकमिंग एपिसोड्स देखने योग्य हैं।अपनी आकर्षक कहानी, प्रतिभाशाली कलाकारों और चौंकाने वाले प्लॉट ट्विस्ट के साथ इस शो ने शेमारू उमंग पर सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक के रूप में खुद को मजबूत किया है। कहानी में कई दिलचस्प मोड़़ आने को हैं।ऐसे में क्या काव्या को आखिरकार वह जवाब मिल जाएगा,जिसकी वह तलाश कर रही थी या फिर उसे पारिवारिक रहस्यों और झूठ के चक्रव्यूह में फंसा दिया जाएगा।





