प्रतिनिधि,चतरा। स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय दीभा चतरा में गुरुवार को समारोहपूर्वक 34वां क्षेत्रीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चतरा सदर के थाना प्रभारी मनोहर करमाली, चतरा सिटी अस्तपताल के डॉ.कुमार उत्तम,प्राचार्य पवन कुमार दास,संगणक के वरीय आचार्य राजेश कुमार उपस्थित थे।उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अपना लक्ष्य निर्धारित करता है तो उस लक्ष्य को पाने के लिए तन्मयता से लगना होगा।





सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों ने 21 से 22 जुलाई ,महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर,सिवान,बिहार में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 18 गोल्ड,11 सिल्वर व 6 ब्रोज़ मेडल। वहीं 20 से 21 जुलाई को सरस्वती विद्या मंदिर ,लातेहार में आयोजित टेबल सॉकर में 28 गोल्ड और 6 सिल्वर व कैरम में 4 गोल्ड व 12 सिल्वर मेडल लेकर विद्यालय को गौरान्वित किया है।





इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन कारिणी समिति के अध्यक्ष संतन पांडेय,सचिव संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश साह ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की है।विदित है सभी विजेता प्रतिभागी विद्यालय के आचार्य संदीप कुमार व विकास केशरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। इनके साथ आचार्य रविंद्र सिंह, किरण कुमारी व रविप्रभा आर्य संरक्षक के रूप में साथ गए थे।