पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रणव कुमार वर्मा के नेतृत्व में गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र के क्षेत्रीय संघर्ष समिति और संघर्षशील समाजसेवियों ने नव निर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाक़ात कर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए प्रचंड जीत की बधाई दी।
मुलाक़ात के दौरान विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांडेय विधानसभा समेत सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने की बात कही।कहा कि चुनाव के दौरान किये गये वादे को शत प्रतिशत पूर्ण किया जायेगा। साथ ही कहा कि झारखंडियो की मूल भावनाओं के साथ सरकार सदैव खड़ी रहेगी।
गांडेय विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि गांडेय के पश्चिमी क्षेत्र के पंद्रह पंचायत को लेकर प्रखंड निर्माण, लेदा में डिग्री कॉलेज और थाना भवन के निर्माण के साथ क्षेत्र को विशेष विकास से जोड़ा जाएगा,बहुत जल्द उनका कार्यालय भी गांडेय क्षेत्र में होगा।
इस दौरान संघर्षरत क्षेत्रीय संघर्ष समिति गिरिडीह के पूर्व संयोजक सह सिंदवरिया मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा,जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू,सामाजिक चिंतक राजकिशोर प्रसाद कुशवाहा,पत्रकार सह राष्ट्रीय महादलित संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार दास,समाजसेवी बैजनाथ प्रसाद वर्मा,कुशवाहा संघ के जिला संगठन मंत्री बैजनाथ प्रसाद बैज्जू ,पूर्व जिला परिषद सदस्य किरण वर्मा,पूर्व पंसस बसंत वर्मा, सिंदवरिया उपमुखिया डीलचंद प्रसाद वर्मा, समाजसेवी सह प्रख्यात पशु चिकित्सक अनुज कुमार पांडे आदि मौजूद थे।





