प्रतिनिधि, हजारीबाग। हनुमान मंदिर, खपरियावां के प्रथम स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम के समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और हनुमान मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बीते 3 मई से शुरू हुए इस वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का भव्य समापन गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ।





विधायक मनीष जायसवाल ने अपने हाथों से भंडारे का प्रसाद वितरण किया। ज्ञात हो की यहां इस 8 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से पंहुचे विशेष जत्था द्वारा रामलीला सह 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ और दिल्ली की जीवंत रामलीला बजरंगबली की शोभा यात्रा आकर्षक का केंद्र रही। पूरा क्षेत्र 8 दिनों तक भक्तिमय रहा और धार्मिक वातावरण में लोग लीन रहें। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हनुमान मंदिर की स्थापना और फिर प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर पहला स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाना वाकई यहां के समिति बधाई के पात्र हैं।





विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की वार्षिक महोत्सव का जो प्रयास शुरू हुआ है वह अनंत वर्षों तक चलें और क्षेत्र में धर्म की डंका बजे ऐसी कामना करता हूं ।





मौके पर विषेशरूप से कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मिथलेश यादव, रवि कुमार ,बबन कुमार, विमल गुप्ता ,वीरेंद्र कुमार साव, राजेश गुप्ता, सोनू सिंह, संजय साहू, अनिल कुमार, रंजीत कुमार, राजू वर्मा, विकास मिश्रा, मंटू सिंह, सुनील साव, गणेश राम, रामप्रवेश मिश्रा, यूगलाल राम,राजेंद्र वर्मा, अभिषेक यादव, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।