प्रतिनिधि, खरौंधी,गढ़वा। खरौंधी प्रखंड के अंतर्गत बैतरी गांव में यादव समाज ने परंपरागत तरीके से ढोल, बाजा और गीत गाकर अपने पशुओं की रक्षा के लिए बाबा वीर कुंवर की पूजा की। इस पूजा को संपन्न करने के लिए यादव समाज के तरफ से पत्रवाह जगपत यादव के द्वारा पूजा को संपन्न किया गया।यादव परिवारों ने बताया कि मान्यता के अनुसार वीर कुंवर बाबा की कामना से ही गौवंश में वृद्धि, उनकी बीमारियों से रक्षा होती है। यादव समाज और पशुपालकों में बाबा के प्रति गहरी आस्था है।बाबा वीर कुंवर की पूजा प्रत्येक 3 वर्षो में एक बार कराया जाता है,जिसमे खीर और पुआ बाबा को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।इस मौके पर प्रखण्ड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों लोग उपस्थित थे।