प्रतिनिधि,खरौंधी,गढ़वा। खरौंधी थाना क्षेत्र में इन दिनों चोर निडर हो गए हैं। खरौंधी प्रखंड के बैतरी टोला महागोड़ाई निवासी कोदु सिंह का भैंस बुधवार की रात्रि में चोरी हो गयी। बैतरी निवासी कोदु सिंह ने बताया की मंगलवार को हम अपने दो दुधारू भैंसों को अपने घर के पास में प्रत्येक दिन के जैसा मंगलवार को भी बांध कर रखा था।रात्रि में 12 बजे उठकर देखा तो उस समय दोनों भैंस बंधा हुआ था,लेकिन फिर सुबह लगभग 4 बजे दुधारू भैंस को देखा तो दोनों भैंस उस समय नहीं दिखा, तब हैरान होकर उन्होंने अपने आसपास में लगभग पूरा दिन खोजबीन किया तो कोई पता नहीं लगा। साथ ही उन्होंने बताया की मुझे ज्यादा उम्मीद बाहर के व्यापारी पर लग रहा है क्योंकि प्रतिदिन मेरे घर के तरफ से ही व्यापारियों के द्वारा दर्जनों भैंस ले जाया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने भैंस चोरी के संबंध में खरौंधी थाना में आवेदन दिया,जिसमें उन्होंने अपने भैंस को खोजबीन करने का गुहार लगाया है। वहीं आवेदन के आलोक में खरौंधी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंदुरिया ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।आवेदन के अनुसार जांच किया जा रहा है।जांच के बाद कार्रवाई किया जाएगा।