प्रतिनिधि,चतरा। खेल खेल में बच्चों को पढ़ाने का माध्यम बन रहा नई शिक्षा नीति,जो बच्चों को नामांकन के पूर्व न सिर्फ अक्षर ज्ञान देगा बल्कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी नई शिक्षा नीति लागू होने के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय सिमरिया में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बरकाकाना के प्राचार्य उमेश कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति बच्चों को थ्योरिकल पढ़ाई न कराकर प्रेक्टिकली शिक्षा देगा। इससे बच्चों को न सिर्फ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा बल्कि यही शिक्षा उन्हें रोजगार भी मुहैया कराएगा।
मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय सिमरिया के प्राचार्य डी खलको के अलावा इंटर कॉलेज सिमरिया और शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज सिमरिया के प्राचार्य भी उपस्थित थे।





