उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के भदोही जिले में 18 साल बाद बाहुबली विजय मिश्रा का किला भरभरा कर ढह गया है।जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर 18 साल से विजय मिश्रा व उनकी पत्नी और परिवार की बादशाहत कायम थी। लेकिन इस बार इस जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा ने अपनी बादशाहत कायम करते हुए बाहुबली विजय मिश्रा की बादशाहत को खत्म कर दिया है। बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष ने गंगा जल का छिड़काव करवा कर ऑफिस का शुद्धिकरण करवाया है। भदोही से बीजेपी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरूद्ध त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं।बीजेपी ने उन्हें चुनाव के पहले पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी पार्टी में वापसी हो गई थी। सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अनुरूद्ध त्रिपाठी ने जिला पंचायत ऑफिस में विशेष पूजा पाठ किया और मंत्रोच्चारण के साथ शुद्धिकरण पूजा की गई।पूरे जिला पंचायत भवन और परिसर में गंगा जल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनुरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि इसके पहले जिला पंचायत भवन में जो अशुद्धिकरण था उसको शुद्ध करने के लिए विशेष पूजा पाठ के साथ ही यहां गंगा जल का छिड़काव कराया गया है।
गंगा जल का छिड़काव कर जिला पंचायत ऑफिस का किया गया शुद्धिकरण
गंगा जल का छिड़काव कर जिला पंचायत ऑफिस का किया गया शुद्धिकरण <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

