पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू।भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक अलोक चौरसिया ने हाल ही में क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण की स्वीकृति दिलाकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र में व्यापक विकास और सुविधा में सुधार हुआ।
आलोक चौरसिया ने कहा कि चैनपुर प्रखंड में तहले नदी पर 116.16 मीटर लंबा पुल बनेगा,जिसकी स्वीकृत राशि 500.15800 लाख रुपये है,जो ग्रामीण इलाकों में परिवहन सुविधाओं को बेहतर करने में अहम योगदान करेगा।जरूरत मंदों को आवास,समाजिक सुरक्षा पेन्शन तथा मुख्यमंत्री मंईयां योजना का लाभ सीधे जरूरतमंद तक पहुंच सके।अपने विधानसभा में मैं इस पर पूरी तरह सतर्क रहता हूं। डालटनगंज भंडरिया विधानसभा में विचौलिया गीरी इतिहास बन चुका है। आसन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।





