प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के कटघरा में स्थापित पावर सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की रखरखाव से संबंधित कई अहम जानकारी कर्मियों को दिया।





उन्होंने बताया कि गिद्धौर पावर सबस्टेशन को जल्द पावर ग्रिड से जोड़ा जाएगा,जिसे लेकर पावर सबस्टेशन में नए मशीन लगाए जाएंगे व वायरिंग किए जाएंगे,ताकि उपभोक्ताओं को जीरो कट बिजली प्राप्त हो सके।





उन्होंने आगे बताया कि प्रखंड मुख्यालय में आगामी 8 मई को बिजली बिल ब्याज माफी को लेकर शिविर आयोजित किया जा रहा है।इस शिविर से उपभोक्ता अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं।





मौके पर कनीय अभियंता तरुण कुमार, विद्युत कर्मी संतोष कुमार,पंकज कुमार, विकास कुमार,रमेश तिर्की,महावीर दांगी, संदीप कुमार,ओमकार कुमार,अजय कुमार, कैलाश कुमार,मिथिलेश कुमार,प्रकाश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।