पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह शहर की सड़कों पर बेलगाम तरीके से दौड़ते टोटो पर सोमवार को यातायात पुलिस के द्वारा लगाम लगाने का कार्य किया गया।पुलिस के इस कदम से टोटो चालकों में हड़कंप मच गया।





सोमवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने टोटो चालकों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कार्रवाई की। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन नही करने वाले कई नाबालिग और बगैर लाइसेंस के टोटो चालकों को पकड़ा गया और उनके टोटो को सीज कर लिया गया। इस दौरान करीब 30 टोटो को जब्त किया गया।





इस संबंध में यातायात थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि टोटो चालकों के खिलाफ लगातार शिकायते आ रही थी। कई नाबालिग व बिना लाइसेंस के ही न सिर्फ टोटो चला रहे थे। बल्कि टोटो चालकों के द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन भी नही किया जा रहा था। सड़कों पर बेलगाम तरीके से टोटो का परिचालन हो रहा है। जिसके कारण ही टोटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया कि सोमवार को जांच के दौरान 30 टोटो को जब्त किया गया है।उन्होंने कहा कि टोटो चालको के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।