पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।गिरिडीह में रेलवे के अंडर बाईपास पुल निर्माण में एक कर्मी का शव पाए जाने के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई।कर्मी के कार्यस्थल पर लोगों ने उक्त नाइट गार्ड का शव पड़ा हुआ देखा तो यह खबर इलाके में आग की तरह फ़ैल गई।खबर भेजे जाने तक मृतक का शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ था।
बताया जाता है कि जिले में डुमरी प्रखण्ड के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटोंगरी रेलवे गेट 12 सी के निकट हो रहे अंडर बाईपास पुल का निमार्ण कार्य कराया जा रहा है। जहां नाइट गार्ड के रूप में काम करने वाला करमाटोंगरी निवासी कैलाश महतो 60 की मौत गुरुवार की देर रात्रि कार्य स्थल में हो गई।इधर घटना की खबर सुन कर शुक्रवार को मंत्री पुत्र अखिलेश महतो राजू,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू ,जेबीकेएसएस के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो एवं निमियाघाट थाना के एसआई उमर खान आदि ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
मंत्री पुत्र ने कार्य करा रहे संवेदक कोडरमा निवासी विनोद कुमार से बात कर उचित मुआवजा देने की मांग की।खबर भेजे जाने तक शव घटना स्थल पर ही बरफ पर रखा हुआ था।आशंका जताई जा रही है कि किसी जहरीले सर्प ने काट लिया होगा जिससे उक्त नाइट गार्ड की मौत हुई होगी।इधर मृतक के परिवार में उनकी पत्नी एक बेटा राहुल कुमार और बहू है।
डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने इस संबंध में बताया कि घटनास्थल रेलवे जीआरपी के अंतर्गत है।





