गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में गिरिडीह व डुमरी विधानसभा में हर घर दस्तक अभियान





हर घर दस्तक अभियान के माध्यम से लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है आमंत्रण पत्र, निर्वाचन में सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर किया गया सक्रिय प्रयास





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 32 गिरिडीह और 33 डुमरी विधानसभा में व्यापक जन जागरूकता को लेकर स्वीप एक्टिविटी के तहत बरगंडा स्थित निकुंज अपार्टमेंट में घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र का वितरण किया गया।





जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हर घर दस्तक अभियान चलाया गया। साथ ही मतदान तिथि के दिन लोगों को बूथ पर जाकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ताकि जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सकेगा।





हर घर दस्तक अभियान के माध्यम से लोगों के बीच वितरण आमंत्रण पत्र वितरण किया जा रहा है। निर्वाचन में सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर सक्रिय प्रयास किया गया।