प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज सीओ मिथिलेश कुमार शुक्रवार को प्रखंड के सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मां कौलेश्वरी पहाड़ के आंचल में हटवरिया में अवस्थित बुद्ध भगवान का चरण स्पर्श किया।गुरु पूर्णिमा के मौके पर भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।तथा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को बताया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बहोरी सिंह, अमरेंद्र कुमार केसरी, मींकू पासवान सहित अन्य लोग शामिल थें।विदित हो कि कौलेश्वरी मां की तराई में हटवारिया स्थित बुद्ध भगवान का प्रतिमा स्थापित किया गया है। जहां सनातन धर्म के लोग विधि विधान से पूजा करते हैं। और सुख शांति की कामना करते हैं।





