पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद महाराज का आगमन 18 जुलाई गुरुवार को रांची में हो रहा है।स्वामी सदानंद महाराज रायगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा 4 बजे पुंदाग पहुंचेंगे।शाम 4:30 बजे से मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम में स्थापित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम स्थित(सत्य-प्रेम सभागार) में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य कार्यक्रम प्रभु जी के साथ गुरु महाराज के सानिध्य में होगा।





4:30 बजे से 6:30 बजे तक गुरू महाराज अपने शिष्यों को गुरू पूर्णिमा की बधाई देंगे।कार्यक्रम की शुरुआत में उनके शिष्यो के द्वारा गुरू महाराज का चंदन वंदन माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी।कार्यक्रम के समापन पर गुरू महाराज के द्वारा सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।उसके पश्चात संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज 7 बजे रेल मार्ग से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।