रांची। झारखंड के छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था।मंगलवार को अमन श्रीवास्तव को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया।इसके बाद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को ट्रांजिड रिमांड पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा में मुंबई से राजधानी रांची लाया गया।रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया था। बता दें कि गैंगस्टर अमन के खिलाफ राज्य के अलग-अलग थाने में कुल 23 मामले दर्ज हैं।





गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव मुंबई से गिरफ्तार हुआ है।एटीएस की टीम को जानकारी मिली थी कि अमन श्रीवास्तव मुंबई और बेंगलुरु से अपने गैंग को चलाता है।इसके बाद झारखंड एटीएस की दो टीम पिछले एक महीने से बेंगलुरु और मुंबई में डेरा डाल दिया था।इसी बीच अमन श्रीवास्तव के मुंबई में होने की पुख्ता जानकारी एटीएस को हासिल हुई।झारखंड एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर महाराष्ट्र एटीएस में बतौर डीआईजी के रूप में काम कर चुके हैं।ऐसे में उन्होंने तुरंत अमन की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों से संपर्क किया।अमन को गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने मुंबई के वासी रेलवे स्टेशन के पास जाल बिछाया और सोमवार की शाम उसकी पहचान होने पर उसे रेलवे स्टेशन पर ही दबोचा लिया।