मऊ।उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी के बैरक में अब टीवी लगने का रास्ता एकदम साफ हो गया है।स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट ने मुख्तार की अपील के बाद बांदा जेल अधीक्षक को मुख्तार के बैरक में टीवी लगवाना सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। मुख्तार ने अपने वकील के जरिये कोर्ट को जेल में तख्त, अच्छा भोजन, मेडिकल बोर्ड का गठन और टीवी समेत जेल मैन्युअल के हिसाब से सहूलियत देने के लिये चार प्रार्थना पत्र दिया था।अदालत ने सुनवाई करते हुए इसके लिए तारीख निर्धारित कर दी। अदालत ने मुख्तार के चारों आवेदन पर सुनवाई करते हुए टीवी उपलब्ध कराने के मामले में बांदा जेल को आदेश दिया है कि अगर जेल मैन्युअल एवं समुचित शासनादेश में विहित प्रावधानों में अगर टीवी अनुमन्य हो तो मुख्तार अंसारी के बैरक में टीवी लगवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा कोर्ट ने सुनवाई करते हुए भोजन और तख्त उपलब्ध कराने में दो सितंबर, उच्च श्रेणि की सुविधा उपलब्ध कराने में आठ और मेडिकल बोर्ड गठनन कर जांच के मामले में छह सितंबर की तारीख तय कर दी। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी मऊ के दक्षिणटोला थाने में गैंगस्टर एक्ट में आरोपी हैं। मुख़्तार के वकील दरोगा सिंह ने दलील देकर मांग की थी मुख्तार अंसारी न्यायिक अभिरक्षा में बांदा जेल में बंद है। जेल में बंद कैदियों की श्रेणी का निर्धारण करते हुए उन्हें टीवी समेत अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। अधिवक्ता ने दलील दी कि जेल मैनुअल के अनुसार जेल में निरुद्ध बंदियों की श्रेणी का निर्धारण करते समय विचार किए जाने के लिए जिन आधारों को मानदंड बनाया जाता है, उसके अनुसार मुख्तार अंसारी पूर्ण रूप से उच्च श्रेणी के बंदी की सुविधा प्राप्त करने के हकदार हैं। उन्होंने दलील दी कि मुख्तार अंसारी विचाराधीन कैदी है। साथ ही सीनियर सिटीजन और ग्रेजुएट होने के साथ ही आयकर दाता भी है। वह पिछले 25 वर्षों से विधायक है और लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुख़्तार के अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने आदेश दिया कि मुख़्तार को भोजन और तख़्त के साथ ही उच्च श्रेणी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए और स्वास्थ्य की जांच कराई जाए।
गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी के बैरक में अब लगेगा टीवी,कोर्ट ने दिया आदेश
गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी के बैरक में अब लगेगा टीवी,कोर्ट ने दिया आदेश <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

