प्रतिनिधि,बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गैड़ा के जन वितरण प्रणाली दुकान में प्लास्टिक का चावल मिलने का मामला सामने आया है। मिथिलेश रविदास के जन वितरण प्रणाली के दुकान में यह चावल मिला है। उक्त चावल को कार्डधारकों के बीच बांटने के लिए विभाग से मुहैया कराया गया था।
कार्ड धारको से मिली सूचना पर गैड़ा उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय ने रविदास टोला स्थित पीडीएस दुकान जाकर मामले की जानकारी प्राप्त किया। जांच के दौरान अनाज के बोरे में सफेद रंग की प्लास्टिक के जैसे दिखने वाला चावल का दाना मिला है।
इस मामले को लेकर दुकानदार मिथलेश रविदास ने उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय को बताया कि अप्रैल माह का जो चावल आपूर्ति विभाग ने मुहैया कराया है।उस चावल के कुछ बोरियों में प्लास्टिक के जैसा दिखने वाला चावल है।मिली जानकारी के अनुसार डीलर को अप्रैल में वितरण के लिए गोदाम से डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से चावल मिला था।
इस मामले को लेकर झामुमो जिला संयुक्त सचिव सह मिडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बरकट्ठा प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी मंटू रजक से चावल कि सैंपल जांच कराने की मांग किया है।





