गैस टैंकर पलटने से भीषण विस्फोट,ड्राइवर समेत तीन लोग जिंदा जले
गैस टैंकर पलटने से भीषण विस्फोट, ड्राइवर समेत तीन लोग जले जिंदा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुआ घाटी में शनिवार रात पौने दस बजे झारखंड-बिहार के सीमावर्ती जीटी रोड पर भीषण हादसा हुआ। एक गैस टैंकर के पलटने से भीषण विस्फोट में तीन लोग जिंदा जल गए। विस्फोट के बाद गैस टैंकर में लगी आग की लपटों से तीन अन्य वाहन भी जल गए।
जानकारी के अनुसार चार हजार लीटर गैस लेकर जा रहा भारत गैस का टैंकर हथिया बाबा मंदिर के ढलान के पास जोडरवा पुल में टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क पर ढलान के साथ मोड़ होने से चालक संतुलन खो बैठा, जिससे गैस टैंकर पुल से टकराते हुए 15 फीट गड्ढे में गिर कर पलट गया। इससे आसपास के होटल, ढाबा संचालक और गांव के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी।रविवार की सुबह तक गैस टैंकर की आग नहीं बुझ पायी थी।टैंकर की दो परत की गैस जल चुकी है और एक परत की गैस बाकी थी।
पुल के नीचे गिरा टैंकर विस्फोट के साथ कई जगह से फट गया और आग लग गई।आग की लपटों ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। इससे जीटी रोड के दोनों ओर पांच से सात किमी दूरी तक वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। रह-रह कर हो रहे धमाकों से घटनास्थल से पांच किमी के दायरे में मौजूद कई के ग्रामीण भी घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान तलाशने लगे।
हादसे के बाद से चोरदाहा पंचायत में बिजली गुल हो गयी है। 24 घंटे से पंचायत के दनुआ, बनियाटांड़, सिलोदर, मूर्ति, आहरी, महानेटानद और नावाडीह गांव के लोग अंधेरे में हैं. हादसे में चौपारण से चोरदाहा, गया-बिहार जानेवाले 11 हजार वोल्ट के तार जलकर राख हो गये हैं।
टैंकर में आग लगने से जिंदा जले लोगों में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के सनकुरवा निवासी ड्राइवर 32 वर्षीय रियासत बाबू, चौपारण निवासी 30 वर्षीय बबलू यादव और बरही निवासी 29 वर्षीय राजू यादव शामिल हैं।टैंकर की आग की चपेट में आकर जले वाहनों में एक ट्रक, एक हाईवा और एक ट्रेलर है। हाईवा पर कोयला लदा था जबकि ट्रेलर चना दाल लेकर जा रहा था। हादसे में तीन वाहनों के चालकों की मौत हुई है। कोयला लदे हाईवा का चालक जख्मी है।
दुर्घटनाग्रस्त भारत गैस टैंकर हल्दिया, बंगाल से पटना के दीघा जा रहा था। बरही डीएसपी नाजिर अख्तर, थाना प्रभारी स्वपन महतो तथा चोरदाहा चेकपोस्ट प्रभारी रंजीत मरांडी, सहदेव मुंडा ने रात में ही दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर दोनों तरफ जीटी रोड ब्लॉक कर दिया था। इससे अन्य वाहन सुरक्षित रहे।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

