प्रतिनिधि, गोड्डा। शनिवार को शहरी क्षेत्र की सभी साहियाओ एवं एएनएम के द्वारा एमआर सूचना कार्ड सभी वार्डो के घरों में बांटा जा रहा हैं तथा सभी वार्डो में दीवाल लेखन भी किया जा रहा है। इस सूचना कार्ड में मीजल्स रूबेला के बारे में विस्तार से सूचनाएं दी गई है।
यह सूचना पत्र एमआर कैंपेन के जानकारी के लिए दिया गया है। इस सूचना कार्ड में कुछ जानकारियां दी गयी है, जैसे इस अभियान के दौरान 9 माह से 15 वर्ष तक की उम्र के सभी बच्चों को जरूर लगाया जाना चाहिए। इसे सभी स्कूलों सामुदायिक जगहों,आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया जाएगा।यदि कोई बच्चे को एमआर का टीका पहले लगा चुका है तो उसे भी यह टीका लगवाएं।खसरा रूबेला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है एवं उसे कोई दुष्प्रभाव नहीं है ।बच्चों को यह टीका एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाएगा। इस सामूहिक अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें कृपया अपने 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान स्तर पर ले जाएं।





