लखनऊ।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवर फ्रंट घोटाले के आरोप में एफआईआर के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी है। सीबीआई ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सहित 42 जगहों पर सोमवार को छापेमारी की है।यूपी में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, रायबरेली और इटावा में सीबीआई ने छापेमारी की। यूपी में 40 जगहों पर छापेमारी हुई है। इसके अलावा राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी छापेमारी हुई हैं। सीबीआई ने इस मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज की है। कुल 189 लोगों को आरोपी बनाया है जिनमें 173 प्राइवेट पर्सन हैं और 16 सरकारी अधिकारी हैं। सरकारी अधिकारियों में 3 चीफ इंजीनियरों और 6 सहायक इंजीनियरों के यहां छापेमारी हो रही है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में लखनऊ गोमती नदी पर रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट शुरू गिया गया था।आरोप है कि रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट में घोटाला हुआ है।अखिलेश सरकार ने रिवर फ्रंट के लिए 1513 करोड़ रूपये मंजूर किए थे, लेकिन बाद में 1437 करोड़ रुपए जारी होने के बाद भी रिवर फ्रंट का काम सिर्फ 60 प्रतिशत ही हो पाया था।आरोप है कि इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनियों ने 95 प्रतिशत पैसा लेने के बावजूद 60 प्रतिशत ही काम किया था। यूपी में जब 2017 में सरकार बदली और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो गोमती रिवर फ्रंट में हुए कथित घोटाले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया किया था। जांच में सामने आया कि डिफॉल्टर कंपनी को ठेका देने के लिए टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया, पूरे प्रोजेक्ट में करीब 800 टेंडर निकाले गए थे, जिसका अधिकार चीफ इंजीनियर को दे दिया गया था। मई 2017 में रिटायर्ड जज आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग ने इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट भेजी और प्रोजेक्ट में कई खमियां बताईं। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र को पत्र भेजा था।
गोमती रिवर फ्रंट घोटाला:नोएडा,गाजियाबाद और लखनऊ सहित 42 जगहों पर सीबीआई ने की छापेमारी
गोमती रिवर फ्रंट घोटाला।नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ सहित 42 जगहों पर सीबीआई ने की छापेमारी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

