प्रतिनिधि,जमशेदपुर।गोलमुरी स्थित आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का शनिवार समापन हो गया। आयोजित सुरक्षा सप्ताह समारोह में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। संस्थान परिसर में आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।





सुरक्षा सप्ताह का नेतृत्व कर रहे मुख्य अतिथि सेफ्टी प्रोफेशनल सुशांत रक्षित ने कहा कि सुरक्षा अप्रत्याशित घटनाओं से बचने के लिए जरूरी है। कई बार हम सुरक्षा के महत्व को नहीं समझते। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित भी किया।





इस दौरान सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही सभी छात्रों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरुक भी किया गया। सुरक्षा में चूक की वजह से दुघर्टना घटित होती है और जिससे लोग आहत होते हैं।





सेफ्टी ऑफिसर सुशांत रक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद दुघर्टनाओं को रोकने के लिए लागू किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए काम करता है। मौके पर प्राचार्य प्रीता जॉन, रमेश राय, वरुण कुमार, मृणमय के महतो, निरंजन कुमार, दीपक ओझा, शर्मिष्ठा, अनिल जवाली, दीपक सरकार, नकुल कुमार, शिवा समेत अन्य मौजूद थे।