प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। समाहरणालय सभागार में सम्पन्न समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अंबेडकर आवास योजना, मनरेगा, आधार सीडिंग,अमृत सरोवर योजना, शहीद पोटो हो खेल योजना,श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, एनआरएलएम आदि योजनाओं पर समीक्षा की गई।पीएम आवास योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप आवास पूर्ण करने का निर्देश देते हुए आवास योजना के प्रथम किस्त की राशी का यथाशीघ्र भुगतान कर गैप को खत्म करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी प्रखण्डो को साप्ताहिक वितीय एवं भौतिक लक्ष्य के अनुरूप आवास पूर्ण करने के लिए निदेश दिया गया है।





अंबेडकर आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2016/17 एवं 2022/23 की प्रोग्रेस रिपोर्ट की समीक्षा की तथा उपायुक्त के जनता दरबार में इस योजना को लेकर आए आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।मनरेगा में पीडी जेनरेशन पर गति लाने को कहा।साथ ही पीडी जेनरेशन में सदर प्रखंड में आशानुरूप कार्य नहीं होने के कारणों की जानकारी बीडीओ से ली। उपायुक्त ने 100 दिन के रोजगार की स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया।





उन्होंने कहा की अमृत सरोवर एवं शहीद पोटो हो खेल योजना सरकार की प्राथमिकताओं में है।इसलिए इन योजनाओं में गंभीरतापूर्वक कार्य करने को कहा। साथ ही वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत सभी पंचायतों में खेल मैदान व खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं निर्माण करने का निर्देश दिया गया।





उन्होंने शत प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया।अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत सभी प्रखंडों में योजना को पूर्ण कर करने आसपास वृक्षा रोपण करने का निर्देश दिया गया।एनआरएलएम के अंर्तगत संचालित दीदी बाड़ी, बिरसा हरित ग्राम योजना आदि की समीक्षा की गई।





इस मौके पर उपायुक्त के आलावा उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, डीआरडीए निदेशक नियाज़ अहमद, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।