प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)।बालूमाथ वन क्षेत्र अंतर्गत बारियातू भाटचतरा के चैनपुर जंगल के ग्रामीणों ने गुरुवार को बालूमाथ वन विभाग कार्यालय पहुंचकर आवेदन देते हुए महावीर साव पर फर्जी तरीके से फसाने का आरोप लगाया है।
ग्रामीण कारू यादव,सुरेश यादव,विकास यादव,पप्पू लोहरा,बसंती देवी सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित आवेदन में कहा है कि भाटचतरा गांव निवासी महावीर साव द्वारा वन विभाग का जंगल कई एकड़ उजाड़ कर खुद को बेदाग करने के लिए हमलोग को गलत तरीके से फसा रहा है। चैनपूर जंगल में वन उजाड़ने का सूचना हम ग्रामीणों द्वारा एक माह पूर्व बालूमाथ वन विभाग कार्यालय आकर आरोपी के खिलाफ आवेदन देते हुए जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी,लेकिन अब तक वन विभाग द्वारा उक्त आरोपी पर किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं कि गई। अंततः आरोपी व्यक्ति हम लोगों को ही गलत तरीके से फसाने का प्रयास कर रहा है,जिसके बाद हम लोग आज गुरुवार को पुनः बालूमाथ वन विभाग कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर जांच करते हुए दोषी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किए है।
मामले को लेकर प्रभारी वनपाल विजय शंकर शर्मा ने कहा कि भाटचतरा के कुछ ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले लोगों को बक्सा नहीं जाएगा।सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





