घर में चोरी करने घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा,चोर की हुई मौत
घर में चोरी करने घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा,चोर की हुई मौत <Br/> <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

गिरिडीह।बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको दशरथ महतो के घर गुरुवार देर रात तीन चोर चोरी करने घुसे थे। घर में चोर घुसने की भनक दशरथ को लग गयी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर मचने पर चोर भागने लगे।शोर सुनकर आस-पास के भी जुट गये और भाग रहे तीनों चोर में से एक को लोगों ने पकड़ लिया और चोर की पिटाई की।पिटाई से चोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना की जानकारी आज सुबह बगोदर पुलिस को मिली।बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी खेतको गांव पहुंचे और चोर को इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि सूचना मिली थी कि खेतको के दशरथ महतो के घर में तीन चोर देर रात घुसे थे। घर के लोगों के द्वारा एक चोर को पकड़ कर रखा गया था।पुलिस के पहुंचने पर जानकारी मिली कि उसके साथ मारपीट भी हुई है।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।बगोदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गय। इस मामले में दशरथ महतो को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।पुलिस जांच में जुट गई है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

