उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है,जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां एक घर से एक या दो नहीं एक साथ 40 सांप निकले और इतना ही नहीं सांपों के 90 अंडे भी मिले है।एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांप मिलने से हड़कंप मच गया।इतनी बड़ी संख्या में निकलने की खबर मिलते ही इलाके के लोग देखने के लिए मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। हालांकि, इस दौरान लोगों में सांप देखने की उत्सुकता के साथ दहशत भी दिखी।सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों रेस्क्यू कर सभी सांपों को पकड़ा। जिले के महुली थाना क्षेत्र के पड़रहा गांव के एक घर से इतने सारे सांप निकले की रेस्क्यू टीम को सांपों को पकड़ने में घंटों लग गए। घर में एक दो नहीं बल्कि 40 से ज्यादा सांप निकल आए और साथ ही कम से कम 90 अंडे मिले हैं। माना जा रहा है कि अभी और भी सांप निकल सकते हैं। गांव वालों का कहना है कि गांव के विजय यादव के घर में तीन दिनों से एक-एक कर सांप निकल रहे थे, जिसको लेकर परिवार काफी दहशत में था।घर में बच्चों समेत 8 लोग मौजूद थे तभी अचानक ज्यादा सांप निकलने लगे तो घर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विजय यादव ने आनन-फानन में स्नेक रेस्क्यू करने वाली टीम को जानकारी दी। परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक टीम नहीं आ गई तब तक हम लोग बहुत डरे हुए थे। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने एक-एक कर सांपों को पकड़ना शुरू किया। गांव वालों ने कहा कि जब एक ही घर में इतने सांप निकले हैं तो पता नहीं गांव में और कितने सांप होंगे जिसको लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है।सपेरा ने बताया कि जितने भी सांप मिलें हैं, सभी को निकाल दिया गया है। अगर फिर से सांप निकलते हैं तो हम फिर आकर उनको पकड़ लेंगे।
घर में निकले 40 सांप और 90 अंडे,ग्रामीणों में मचा हड़कंप
घर में निकले 40 सांप और 90 अंडे, ग्रामीणों में मचा हड़कंप <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

