प्रतिनिधि,बड़कागांव। शुक्रवार बीते रात लगभग 12 बजे बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला निवासी जोगेश्वर ठाकुर के घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया,लेकिन तब तक घर में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का सही कारण पता नहीं लग पाया है।आगजनी में जोगेश्वर ठाकुर के घर में एक होंडा शाइन,जिसका नंबर जेएच 02 एजेड 3186 है जल कर खाक हो गया।
बता दें कि जोगेश्वर ठाकुर की बेटी की शादी 2 मई को है,जिसे लेकर तैयारी जोरों पर थी। शादी की तैयारी के लिए रखे गए पलंग, चौकी, कुछ राशन एवं अन्य जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में लगभग 2.50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सुबह बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर एवं मुखिया तकरीमुल्लाह खान ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की है। ताकि पीड़ित को अपनी बेटी के शादी करने में मदद मिल सके।





