प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। थाना क्षेत्र के बघमरी मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।बाइक दुर्घटना बीते रविवार देर रात की है। घायल युवक इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव का शुभम ठाकुर बताया जाता है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि रात्रि गश्ती में निकले थे। गस्ती के दौरान थाना प्रभारी की नजर सड़क दुर्घटना में घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने फ़ौरन घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाये। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका मिला जबकि उस समय रात्रि के 8 बजे थे।ताला लटके होने के कारण अंत में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा ले गये।
थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि युवक अब तक बेहोशी की हालत था।हालांकि इसकी पहचान देर से हुई।बताया गया युवक हजारीबाग में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था।वे अपने रिस्तेदार के घर गिद्धौर आ रहा था।इसी बीच बघमरी मोड़ समीप बाइक अनियंत्रित हो पेड़ में टक्कर मार दिया।जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था।मालूम हो कि सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र गिद्धौर में 24 घण्टे सेवा देने का स्लोगन लिखा हुआ है।परंतु ग्रामीणों के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में अधिकतर समय ताला लटका रहता है।जिसे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।





