चंदोल में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन
1114 आवेदन आयें,337 आवेदन निष्पादन हुआ,777 आवेदन विभाग को अग्रसारित किया गया
योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य कर रही सरकार:आंबा
प्रतिनिधि,बड़कागांव।आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत चंदौल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित किया गया।इसकी अध्यक्षता मुखिया ऐतवरिया देवी व संचालन पंचायत समित सदस्य सुनिता देवी एंव आशीष पासवान ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुभारंभ विधायक अंबा प्रसाद, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी एवं बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ बालेश्वर राम, मुखिया प्रतिनिधि सनित कुमार महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद उपस्थित अतिथियों को मुखिया द्वारा बुके व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का निरीक्षण स्टॉल बाय स्टोल विधायक अम्बा प्रसाद ने किया,जिसमें अबुवा आवास,जन वितरण प्रणाली में धोती साड़ी,नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज,जाति आवासीय,आय प्रमाण पत्र , बाल विकास परियोजना के तहत सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना,जेएसपीएल के तहत जीवन बीमा,कृषि विभाग की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड, इलाज व मुफ्त दवा का वितरण, श्रमिक कार्ड ,पशुधन विकास योजना ,सार्वजनिक पेंशन योजना, खाद्यआपूर्ति विभाग, कम्बल वितरण ,मनरेगा ,बाल विकास विभाग, बिजली विभाग ,पशुपालन कल्याण विभाग ,जन्म मृत्यु निबंध गैस वितरण सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल का निरीक्षण करते हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने जानकारी लिया। शिविर में कुल 1114आवेदन आयें,337 आवेदन ओन द स्पॉट निष्पादन किया गया तथा 777 आवेदन विभाग को आगे के कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया।
मौके पर विधायक अंबा प्रसाद, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश चौधारी उप मुख्य मुखिया शमशेर आलम , कृषि पदाधिकारी रवि रंजन ,कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज ,बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा कृषि अधिकारी गोविंद काले चंदौल पंचायत बी,सी, मित्तलाल साव सिकंदर महतो , बीपीओ हीरो महतो ,अरुण पासवान, प्रखंड समन्वयक आशीष पासवान, प्रधानमंत्री आवास के कोर्डिनेटर विकास कुमार, सुबोध कुमार सिंह,मुकेश कुमार, रोजगार सेवक,पंकच कुमार सिंह,लेखापाल, सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।





