प्रतिनिधि,चक्रधरपुर।रक्त की खोज में दर-दर भटकने से परेशानी दूर हुई।ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एसके मिश्रा को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। अब चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में रक्त भंडारण केंद्र का संचलन शुरू हो गया है।अब रेलवे अस्पतालों में मरीजों को जरूरत पड़ने पर ही रक्त भंडारण केंद्र से ही पूर्ति की जा रही है।





चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के मिश्रा ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही रेलवे अस्पताल में ब्लड स्टोरेज का संचालन शुरू हो गया है। अब मरीजों को जरूरत पड़ने पर रेलवे अस्पताल में ही ब्लड स्टोरेज सेंटर से रक्त आपूर्ति की जा रही है। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में सीएमएस डॉक्टर एसके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक हफ्ते पहले ही रेलवे अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर का संचालन कर दिया गया है।





इस दौरान बालकरण मुखी,सूरज मुखी एससी-एसटी सदस्य, सनत प्रधान इत्यादि उपस्थित थे।