पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।पिछले दिनों मौसम विभाग ने झारखंड में भी अगले 2 दिनों तक खूंटी,गुमला,कोल्हान और संथाल के जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।वहीं इस मामले पर जिले के उपायुक्त मृत्युंजय बरनवाल ने भी सुरक्षा के लिए जिलेवासियों को सावधान और सतर्क रहने का संदेश दिए थे।





रविवार को शाम आठ बजे से हल्की आंधी और बारिश का असर दिखा और सोमवार को सारा दिन रिमझिम बारिश और हवा चली। हल्की आंधी से लोगों पर असर हुआ। वहीं लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस बारिश में बिजली की नौटंकी जारी रही।पूरा वर्ष मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का पोल खुली। वहीं हल्की बरिश ने किसानों के चेहरे में मुस्कान लाई, लेकिन नगर परिषद और जिला परिषद की जगह-जगह पोल भी खुली।