चतरा उपायुक्त द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की समीक्षा की गई
उपायुक्त अबु इमरान ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व प्री रिवीजन के कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
लक्ष्य को किसी भी हालत में शत प्रतिशत पूर्ण करे:उपायुक्त
प्रतिनिधि, चतरा। जिले के उपायुक्त अबु इमरान ने जिले के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व प्री रिवीजन के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की।इस बैठक में उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत प्रपत्र 6,7 एवं 8 के कितने प्रपत्र प्राप्त हुए, कितने का निष्पादन हुआ और कितने लंबित है इसकी विस्तृत जानकारी प्रखंडवार सभी सहायक निर्वाचाक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारियों से लिया। वहीं प्री रिवीजन के तहत चिन्हित किए गए योग्य मतदाता, ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, अब्सेंट, मृत्य, सिफ्टेड मतदाता के विरुद्ध प्रपत्र संकलन की समीक्षा कर अब तक लंबित पड़े प्रपत्रों को निष्पादित करने का उपायुक्त ने निर्देश दिया।
उपायुक्त अबु इमरान ने कहा प्रपत्र संकलन करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर है तथा संकलित प्रपत्रों का निष्पादन करने का अंतिम तिथि 26 दिसंबर है। इस लिए सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व्यापक प्रचार प्रसार, जागरूकता कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में शिविर लगा कर शत प्रतिशत प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें।इसके अलावा उपायुक्त ने जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि आयोजित कार्यक्रम में लाभुकों से किसी भी प्रकार के बिचौलियों द्वारा वसूली न हो। अगर इसकी जिले के किसी प्रखंड से भी सूचना मिलती है तो बर्दास्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा अबुआ आवास योजना एवं गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना समेत अन्य योजनाओं के लिए शिविर में आए लाभुकों को पात्रता की जांच कर उन्हें लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।





