चतरा उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से जन समस्याओं को सुना और समाधान का दिया निर्देश
खराब पड़े चापानल का जल्द से जल्द कराएं मरम्मति
कोविड-19 अंतर्गत कार्य करने वाले कम्पयूटर ऑपरेटर के मानदेय का करें भुगतान
पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा।जिला उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा जिला समारोह न्यायालय सभा कक्ष में जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्या सुनी गई।जनता दरबार में पेयजल से संबंधित आवेदन के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि चतरा शहर अंतर्गत वार्ड संख्या 16 चतरा स्टोर के सामने वाली गली में लगभग एक सप्ताह से चापानल खराब हैं,जिसके कारण अमजनों को और आसपास के लोगों को पेयजल की समस्याओं का गंभीर रूप से सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर नगर परिषद पदाधिकारी को भी आवेदन दिया गया है,लेकिन आज तक चापानल की मरम्मति नहीं हो पाई हैं।
उपायुक्त ने समस्याओं को सुनते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता को जल्द से जल्द चापानल मरम्मति कराने का निर्देश दिया।वहीं प्रतापपुर प्रखंड के जोगियारा पंचायत के ग्रामीणों द्वारा जलमिनार एवं शौचालय अवैध ढंग से बनाने एवं सोलर प्लेट नीचे गिरकर टूट जाने से संबंधित आवेदन देकर अनुरोध किया गया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा की जाय।इस पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। वहीं कोविड-19 अंतर्गत 16.02.2022 से 15.09.2022 तक कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा किया गया,जिसका भुगतान अभी लंबित है कि शिकायत प्राप्त हुई है।उपायुक्त ने सिविल सर्जन चतरा को निर्देशित किया कि कोविड के दौरान कार्य करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर का मानदेय जल्द से जल्द भुगतान करें।
इसी प्रकार मोटेशन से संबंधित मामले,शौचालय का कार्य अवैध ढंग से निर्माण होने से संबंधित,गव्य विकास,विद्युत विभाग,अतिक्रमण समेत अन्य मामले शामिल है।
समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप के द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्या सुनी गई एवं प्राप्त मामले का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।





